Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह?

564

9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप टी-20 (asia cup 2025) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे टीम की घोषणा की। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि  शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।

इस साल भारत क्रिकेट एशिया कप का मेजबान है। पाकिस्तान के भारत में खेलने से इनकार के बाद इसे UAE में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 10 सितंबर को UAE से होगा।

टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद पहली बार जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है, जबकि श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम को जगह नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: India vs Bangladesh: BCCI ने किया व्हाइट बॉल सीरीज का ऐलान, सामने आया पूरा शेड्यूल

किस खिलाड़ी को मिली जगह
अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी इस टीम में टॉप ऑर्डर को संभालेंगे। वहीं टीम में हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर्स भी शामिल हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। इसके अलावा अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा तेज गेंदबाजी को यूनिट को संभालेंगे। स्पिनर्स में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव भी टीम में हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

पूरी टीम देखें- एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • शुभमन गिल (उपकप्तान)
  • अभिषेक शर्मा
  • तिलक वर्मा
  • हार्दिक पंड्या
  • शिवम दुबे
  • अक्षर पटेल
  • जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
  • जसप्रीत बुमराह
  • अर्शदीप सिंह
  • वरुण चक्रवर्ती
  • कुलदीप यादव
  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  • हर्षित राणा
  • रिंकू सिंह

भारत को ग्रुप-ए में रखा; पाकिस्तान, UAE, ओमान भी शामिल
भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। उसके साथ पाकिस्तान, UAE और ओमान की टीमें हैं। ग्रुप-बी श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग हैं। ग्रुप में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 मैच खेलेंगी। भारत 10 सितंबर को UAE, 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान से भिड़ेगा।

ICC एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल, वेन्यू, मैच टाइम

डेट मैच स्थान मैच का समय (IST)
09 सितंबर, मंगलवार अफगानिस्तान बनाम हॉन्गकॉन्ग, पहला मैच, ग्रुप-बी शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शाम 7:30 बजे
10 सितंबर, बुधवार भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात, दूसरा मैच, ग्रुप-ए दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
11 सितंबर, गुरुवार बांग्लादेश बनाम हॉन्गकॉन्ग, तीसरा मैच, ग्रुप-बी शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शाम 7:30 बजे
12 सितंबर, शुक्रवार पाकिस्तान बनाम ओमान, चौथा मैच, ग्रुप-ए दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
13 सितंबर, शनिवार बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, 5वां मैच, ग्रुप-बी शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शाम 7:30 बजे
14 सितंबर, रविवार भारत बनाम पाकिस्तान, 6वां मैच, ग्रुप-ए दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
15 सितंबर, सोमवार संयुक्त अरब अमीरात बनाम ओमान, 7वां मैच, ग्रुप-ए शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शाम 5:30 बजे
15 सितंबर, सोमवार श्रीलंका बनाम हॉन्गकॉन्ग, 8वां मैच, ग्रुप-बी दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
16 सितंबर, मंगलवार बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, 9वां मैच, ग्रुप-बी शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शाम 7:30 बजे
17 सितंबर, बुधवार पाकिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात, 10वां मैच, ग्रुप-ए दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
18 सितंबर, गुरुवार श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, 11वां मैच, ग्रुप-बी शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शाम 7:30 बजे
19 सितंबर, शुक्रवार भारत बनाम ओमान, 12वां मैच, ग्रुप-ए शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शाम 7:30 बजे
20 सितंबर, शनिवार TBC बनाम TBC, सुपर फोर, मैच 1 (B1 बनाम B2) दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
21 सितंबर, रविवार TBC बनाम TBC, सुपर फोर, मैच 2 (A1 बनाम A2) दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
23 सितंबर, मंगलवार TBC बनाम TBC, सुपर फोर, मैच 3 (A2 बनाम B1) शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शाम 7:30 बजे
24 सितंबर, बुधवार TBC बनाम TBC, सुपर फोर, मैच 4 (A1 बनाम B2) दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
25 सितंबर, गुरुवार TBC बनाम TBC, सुपर फोर, मैच 5 (A2 बनाम B2) दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
26 सितंबर, शुक्रवार TBC बनाम TBC, सुपर फोर, मैच 6 (A1 बनाम B1) दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30 बजे
28 सितंबर, रविवार TBC बनाम TBC, फाइनल दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, दुबई शाम 7:30


भारत ने 8 बार जीता एशिया कप
एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।