IPL 2026 नीलामी में कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, जानिए किस टीम ने कितने में खरीदा?

335

आईपीएल 2026 की मेगा नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने नया कीर्तिमान बना दिया। वह अब आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया।

ग्रीन को खरीदने के लिए नीलामी के दौरान KKR और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार बाज़ी KKR के हाथ लगी। इस डील के साथ ही ग्रीन ने अपने हमवतन मिशेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें आईपीएल 2024 में KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे
BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थी। ताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदा न उठा पाएं।

कोलकाता ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना (18 करोड़) को भी अपने साथ जोड़ा न्यूजीलैंड के जैकब डफी RCB और एनरिक नॉर्त्या को LSG ने 2-2 करोड़ में खरीदा। 23 करोड़ रुपए के वेंकटेश अय्यर को RCB ने महज 7 करोड़ रुपए में खरीद लिया। उन्हें 2024 के मेगा ऑक्शन में KKR ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। 5वें सेट की नीलामी जारी है। इसमें स्पिनर्स के नाम लाए जा रहे हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

ग्रीन में कई कई फ्रेंचाइजियों ने दिखाई दिलचस्पी 
सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई, लेकिन जल्द ही राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला तेज हो गया। 13.60 करोड़ रुपये पर राजस्थान ने खुद को पीछे कर लिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एंट्री ली और बोली 20 करोड़ के पार पहुंच गई। CSK ने पहली बार किसी खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम लगाई, लेकिन अंत में KKR ने 25.20 करोड़ की बोली लगाकर ग्रीन को अपने नाम कर लिया।

कैमरन ग्रीन IPL करियर 

विवरण आंकड़े
IPL डेब्यू 2023
IPL टीमें मुंबई इंडियंस, RCB, कोलकाता नाइट राइडर्स
IPL 2026 नीलामी कीमत ₹25.20 करोड़ (KKR)
रिकॉर्ड IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
IPL मैच 29
IPL रन 707
सर्वोच्च स्कोर 100*
शतक / अर्धशतक 1 / 2
बल्लेबाज़ी औसत 41.59
स्ट्राइक रेट 153.70
चौके / छक्के 62 / 32
विकेट 16
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 2/12
इकॉनमी रेट 9.08

कैमरन ग्रीन अंतरराष्ट्रीय करियर

फॉर्मेट मैच रन सर्वोच्च स्कोर शतक/अर्धशतक विकेट
टेस्ट 34 1634 174* 2 / 7 36
वनडे 31 782 118* 1 / 2 20
T20I 21 521 62* 0 / 3 12

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।