Diogo Jota: कार दुर्घटना में हुई 28 वर्षीय फुटबॉलर डिएगो जोटा की मौत

1035

पुर्तगाल और लिवरपूल फुटबॉल क्लब के स्टार खिलाड़ी डियोगो जोटा (Diogo Jota) की आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा स्पेन के ज़मोरा प्रांत में A-52 मोटरवे पर हुआ, जब जोटा और उनके छोटे भाई की कार का टायर फटने से गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गई और जलकर खाक हो गई। इस हादसे में उनके भाई आंद्रे सिल्वा की भी मौत हो गई, जो पुर्तगाल के क्लब पेनेफिएल के खिलाड़ी थे।

हादसे से 10 दिन पहले ही 22 जून 2025 को ही जोटा ने अपनी लंबे समय की प्रेमिका रूट कार्डोसो से शादी की थी। जोटा तीन बच्चों के पिता थे और अपने परिवार के साथ बेहद जुड़े हुए थे।

पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने बयान जारी कर कहा, “पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ और पूरा पुर्तगाली फुटबॉल समुदाय स्पेन में आज सुबह डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत से पूरी तरह स्तब्ध है”

फुटबॉल जगत में शोक की लहर
डिएगो जोटा की अचानक मौत ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों, बल्कि पूरे फुटबॉल जगत को सदमे में डाल दिया है।
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो, पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन, और UEFA ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
UEFA ने यूरोपीय महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के आगामी मैच से पहले एक मिनट का मौन रखने का निर्णय लिया है।लिवरपूल, वॉल्वरहैम्प्टन, एटलेटिको मैड्रिड, और पोर्टो जैसे क्लबों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। कई फुटबॉल दिग्गजों जैसे गैरी नेविल और पियर्स मॉर्गन ने भी उनकी मौत पर दुख जताया।

ये भी पढ़ें: क्या Nothing Phone 3 देगा iPhone को टक्कर? जानें कीमत और फीचर्स

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

फुटबॉल करियर की झलक
28 वर्षीय डियोगो जोटाने लिवरपूल के लिए 182 मैचों में 65 गोल किए। पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने 49 मैचों में 14 गोल किए थे। उन्होंने UEFA Nations League (2019, 2025), FA Cup, लीग कप और हाल ही में 2024–25 प्रीमियर लीग का खिताब भी जीता था। जोटा की गिनती दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली फॉरवर्ड खिलाड़ियों में की जाती थी। उन्होंने सिर्फ क्लब स्तर पर ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।