19 साल की दिव्या देशमुख (Divya Deshmukh) ने चेस का FIDE महिला वर्ल्ड कप जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में भारत की ही कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक राउंड में हराकर खिताब जीता। वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ वे भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गईं। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद दिव्या देशमुख ने मां को गले लगाया। मां से मिलते ही वे इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए।
टूर्नामेंट में दिव्या ने कई टॉप रैंक प्लेयर्स को हराया और फाइनल में जगह बनाई। हम्पी के खिलाफ फाइनल में दिव्या ने दोनों प्रमुख मुकाबले ड्रॉ खेले। जिसके बाद सोमवार को टाईब्रेक राउंड हुआ, जिसमें दिव्या ने 2.5-1.5 के स्कोर से बाजी मारी।
वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल पहली बार भारत की चार महिला खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत की चार महिला खिलाड़ियों कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणवल्ली, आर. वैशाली और दिव्या देशमुख ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। जो भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही। इन्हीं 4 प्लेयर्स ने पिछले साल चेस ओलिंपियाड में भी भारत को जीत दिलाई थी। इनके साथ तानिया सचदेव भी टीम का हिस्सा थीं।
बता दें, 19 साल के भारतीय डोम्माराजू गुकेश भी पिछले साल ही मेंस में चेस के वर्ल्ड चैंपियन बने थे। जब उन्होंने 12 दिसंबर को चीन के डिंग लिरेन को हराकर महज 18 साल की उम्र में खिताब जीता था। गुकेश ने इसके बाद नंबर-1 प्लेयर नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को भी अलग-अलग टूर्नामेंट में 2 बार हराया।
दिव्या देशमुख के बारें में..
दिव्या देशमुख एक 19 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं। महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली दिव्या ने महज़ 5 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया था और अब वह भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर बन चुकी हैं। दिव्या इससे पहले महिला ग्रैंडमास्टर (WGM) और इंटरनेशनल मास्टर (IM) के खिताब भी हासिल कर चुकी हैं।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

उनकी मौजूदा FIDE रेटिंग 2463 है और वह भारत की टॉप महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने विश्व रैपिड-ब्लिट्ज चैम्पियनशिप में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी हू यिफान को हराया, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उनका लक्ष्य अब विश्व चैंपियन बनना और भारत को वैश्विक मंच पर गौरव दिलाना है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































