भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG) के बीच मैनचेस्टर में खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड की पहली पारी में 669 रन के विशाल स्कोर और भारत पर 311 रनों की बड़ी बढ़त के बाद लग रहा था कि टीम इंडिया को इस मुकाबले में पारी से हार का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार जज्बा दिखाया और मुकाबले को आखिरी दिन तक खींचते हुए ड्रॉ कराया।
भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार 103 रन की पारी खेली। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने नाबाद 107 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 101 रन बनाकर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाल लिया। इन तीनों बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों को पूरी तरह थका दिया और पांचवें दिन के अंतिम सत्र तक बल्लेबाजी करते हुए मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।
भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ी हाथ मिलाकर मैच समाप्त करने का प्रस्ताव भी लेकर आए, लेकिन जडेजा और सुंदर ने अपने शतक पूरे करने तक खेल जारी रखा। इसे लेकर इंग्लैंड कैंप में थोड़ी नाराजगी भी देखी गई, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने इसे सही ठहराते हुए कहा, “टेस्ट सेंचुरी, टेस्ट सेंचुरी होती है।”
View this post on Instagram
अब भारत के पास एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को बराबर करने का मौका है। इंग्लैंड 2-1 से आगे है, और दोनों टीमें अब 31 जुलाई से शुरू होने वाले ओवल टेस्ट के लिए तैयार हैं।
Special comeback
Resolute batting performance ✨
An incredible effort from #TeamIndia batters in the 2nd innings in Manchester #ENGvIND pic.twitter.com/OsEXhghmV6
— BCCI (@BCCI) July 27, 2025
मैच के बाद वीडियो वायरल, जिसमें जडेजा से हाथ नहीं मिलाए स्टोक्स
मैच खत्म होने के बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें स्टोक्स ने पहले जडेजा से हाथ मिलाने से मना कर दिया। उन्होंने सुंदर और अपनी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन जडेजा के पास आने पर पीठ फेर ली। जडेजा को यह बात नागवार गुजरी, और उन्होंने स्टोक्स को बुलाकर कुछ कहा, जिसके बाद स्टोक्स ने अनमने ढंग से हाथ मिलाया।
पांचवें मुकाबले से चोटिल पंत आउट, नारायण जगदीशन इन
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पांचवें मुकाबले से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विकेटकीपर नारायण जगदीशन को पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मैनचेस्टर टेस्ट के बाद इसकी घोषणा की।
Rishabh Pant ruled out of fifth Test due to injury; N Jagadeesan named replacement.
All The Details #TeamIndia | #ENGvIND
— BCCI (@BCCI) July 27, 2025
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंत के दाहिने पैर की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा है और डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

पंत का इस टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 4 टेस्ट की 7 पारियों में 68.42 की औसत और 77.63 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। वह सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































