भारत और पाकिस्तान 41 साल बाद एशिया कप (India vs Pakistan) के फाइनल में आमने-सामने हैं। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए दोनों मैचों में टीम इंडिया (Team India) ने एकतरफा प्रदर्शन किया और जीत हासिल की। अब सवाल ये है कि फाइनल में क्या वही एकतरफा झंडा लहराएगा?
एशिया कप (Asia Cup Cricket History) अब 17वीं बार खेला जा रहा है। 1984 में टीम इंडिया को पॉइंट्स टेबल (Points Table) के आधार पर विजेता घोषित किया गया था। उसके बाद हुए 15 फाइनल में 13 बार जीत एकतरफा रही, केवल 2 बार मुकाबला आखिरी गेंद तक गया।
टीम इंडिया (Indian Cricket Team) ने अब तक 8 बार एशिया कप ट्रॉफी जीती है। 1984 और 2018 को छोड़कर बाकी जीतों में भारत ने फाइनल में एकतरफा दबदबा दिखाया। 2023 का पिछला फाइनल (Asia Cup 2023 Final) भी टीम इंडिया के पक्ष में गया, जब कोलंबो (Colombo) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका (Sri Lanka) टीम सिर्फ 50 रन पर ऑलआउट हुई।
ये भी पढ़ें: India vs Pakistan महामुकाबला, जानें कौन पलटेगा मैच का रुख, ये हैं 5 बड़े गेमचेंजर्स खिलाड़ी
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने 21 रन देकर 6 विकेट लिए और भारत ने मात्र 6.1 ओवर में बिना किसी विकेट के लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने 1988, 1991, 1995, 2010 और 2016 में भी फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया।

एशिया कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड
पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने एशिया कप अब तक केवल 2 बार जीता है। 2012 में टीम ने आखिरी ओवर में 2 रन से जीत दर्ज की, जबकि 2000 में श्रीलंका को 39 रन से हराया। पाकिस्तान ने अब तक 5 एशिया कप फाइनल खेले हैं। इनमें एक बार करीबी जीत, एक बार एकतरफा जीत और तीन बार हार का सामना करना पड़ा। 1986, 2014 और 2022 के फाइनल में टीम को श्रीलंका ने मात दी।
देखिए वीडियो और चैनल को Subscribe करें
एशिया कप के 10 फाइनल में 6 बार एकतरफा जीत टीम इंडिया ने एशिया कप के 10 फाइनल में 6 बार एकतरफा जीत हासिल की, 1 बार मुकाबला आखिरी गेंद तक गया और 3 बार हार मिली। पाकिस्तान ने 5 फाइनल में केवल एक बार एकतरफा जीत हासिल की। अब फैंस का ध्यान इस फाइनल (India vs Pakistan Final 2025) पर है। क्या भारत फिर से एकतरफा जीत दर्ज करेगा या पाकिस्तान किसी बड़ा उलटफेर करेगा?
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































