India Vs Pakistan: पाकिस्तान ने टॉस जीता, अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट

115

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। अभिषेक शर्मा जीरो पर पवेलियन लौट गए हैं। वे चार बॉल पर कोई रन नहीं बना सके। ईशान किशन क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर-36-1

बता दें, टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

पाकिस्तानी टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। ओपनर अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे संजू सैमसन की जगह वापसी कर रहे हैं। जबकि कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया है।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।