U19 World Cup 2026: पाकिस्तान 102/2, हार के बावजूद भारत सेमीफाइनल में, जानिए कैसे?

411

भारत ने अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप (U19 World Cup 2026) के सुपर-6 मुकाबले में पाकिस्तान के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा है। बुलवायो में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को तय समय के भीतर यह लक्ष्य हासिल करना ज़रूरी है। नियमों के मुताबिक पाकिस्तान को 33.3 ओवर के अंदर रन चेज करना होगा।

ताज़ा स्कोर के अनुसार, पाकिस्तान ने 21 ओवर में 2 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर उस्मान खान 43 रन और फरहान यूसुफ 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले हमजा जहूर 42 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें कनिष्क चौहान ने बोल्ड किया।

भारत को शुरुआती सफलता हेनिल पटेल ने दिलाई, जिन्होंने चौथे ओवर में समीर मिन्हास को LBW आउट किया। समीर 9 रन ही बना सके। गौरतलब है कि समीर मिन्हास ने ही एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रनों की बड़ी पारी खेली थी।

हार के बावजूद भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुला
अगर पाकिस्तान 252 रन पूरे करने के बाद एक छक्का लगाकर स्कोर 258 तक पहुंचाता है, तो उनके पास लक्ष्य हासिल करने के लिए 34.3 ओवर होंगे। लेकिन यदि पाकिस्तान 34.4 ओवर या उसके बाद 258 रन बनाता है, तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

इस स्थिति में पाकिस्तान मैच जीतने के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं अगर भारत इस मुकाबले में जीत दर्ज करता है, तो सेमीफाइनल में उसका सामना अफगानिस्तान से होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।

पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर, समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसन, अली हसन, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, और अली रजा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।