‘ईशान किशन की हाइट क्या है, गर्लफ्रेंड कौन’ जानिए पाकिस्तान 3 दिनों से गूगल पर क्या सर्च कर रहा है?

142

टी-20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर यादगार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े नायक रहे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज Ishan Kishan, जिन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में 77 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। इस मैच के बाद ईशान किशन की चौतरफा तारीफ होने लगी।

इतना ही नहीं जब ईशान किशन (Ishan Kishan Pakistan) बैटिंग कर रहे थे, उस दौरान से लेकर अब तक पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा उन्हें सर्च किया जा रहा है। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, मैच के दौरान और उसके बाद ‘ईशान किशन की उम्र’, ‘बैकग्राउंड’, ‘हाइट’, ‘गर्लफ्रेंड/वाइफ, ‘फैमिली’ और ’रिलीजन’ जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यहां तक ईशान किशन की संपत्ति कितनी है और ‘उनकी नेटवर्थ क्या है’ जैसे सवालों के जवाब भी जमकर खोजे गए। एक यूजर ने लिखा, “सवा पांच फीट का खिलाड़ी पूरी टीम पर भारी पड़ गया।”

ये भी पढ़ें: Galgotias University ने दुनियाभर में करवाई भारत की फजीहत, China प्रोडक्ट को बताया Made In India

कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है? यह सवाल ट्रेंड करता रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके दादा राम अनुग्रह पांडेय ने जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया का नाम लिया था और कहा था कि ईशान की पसंद ही हमारी पसंद है।

बता दें, ईशान किशन की पारी का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने सरहद पार भी क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा। पाकिस्तान में लोग न सिर्फ उनकी पारी की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी और करियर के बारे में भी जानने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

टी-20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और उत्साह का संगम है और जब प्रदर्शन दमदार हो, तो उसकी गूंज सीमाओं से परे तक सुनाई देती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।