रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 से ठीक पहले एक बड़ी घोषणा की है। टीम ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है। 31 साल के पाटीदार फाफ डु प्लेसिस की जगह लेंगे। डु प्लेसिस ने 2024 के सीजन में RCB की कप्तानी की थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2025 के लिए रिटेन भी नहीं किया था।
कप्तान बनने के लिए विराट कोहली के नाम पर भी चर्चाएं थी। लेकिन टीम ने कोहली को छोड़कर पाटीदार को कप्तान चुन लिया। आरसीबी ने गुरुवार सुबह रजत पाटीदार को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की।
टीम ने एक्स पर लिखा, ”आरसीबी के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।” पाटीदार को कप्तान बनाए जाने के बाद विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी। कोहली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। कोहली आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन अब पाटीदार के साथ टीम की नई कहानी की शुरुआत होगी।
इन 4 वजहों से आरसीबी ने चुना नया कप्तान
विराट कोहली की कप्तानी से दूरी: विराट कोहली ने पहले ही कप्तानी से हटने का निर्णय लिया था और वे अब केवल एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना चाहते हैं।
फाफ डु प्लेसिस का टीम से बाहर होना: पिछले सीजन के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी ने रिटेन नहीं किया, जिसके बाद वे दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए।
रजत पाटीदार का प्रभावशाली प्रदर्शन: रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे उन्होंने टीम प्रबंधन का विश्वास जीता है।
नेतृत्व कौशल: पाटीदार ने घरेलू टूर्नामेंटों में मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी की है, जिससे उनके नेतृत्व क्षमता का प्रमाण मिलता है।

पंचदूत को व्हाट्सऐप पर फॉलो करें, Panchdoot WhatsAPP पर क्लिक करें…
रजत पाटीदार के बारें में
मप्र के रहने वाले रजत पाटीदार 2021 से RCB की फ्रेंचाइजी के साथ जुडे़ हुए हैं। उन्होंने इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर 2022 में वापसी की थी। रजत पाटीदार ने 27 IPL मैचों में 158.85 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































