T20 WorldCup: सेमीफाइनल का टिकट चाहिए तो आज Pakistan को कितने रनों से जीतना होगा?

188

सुपर-8 स्टेज में पाकिस्तान (Pakistan T20 World Cup 2026) की किस्मत अब तक साथ देती नजर आई है। टीम दो मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन जीत का खाता नहीं खुला। इसके बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हुआ है। उसके पास फिलहाल 1 अंक है और आज पल्लेकेले में श्रीलंका से उसका अहम मुकाबला है।

अगर पाकिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनानी है तो आज का मैच हर हाल में जीतना ही होगा। लेकिन केवल जीत काफी नहीं होगी, बात नेट रन-रेट पर आकर अटक गई है।

पाकिस्तान के लिए क्या हैं समीकरण?
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब पाकिस्तान के सामने सिर्फ दो शर्तें बची हैं। पहली और सबसे जरूरी शर्त श्रीलंका को हराना। अगर आज हार मिली, तो न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। दूसरी शर्त नेट रन-रेट से जुड़ी है। यानी जीत का अंतर बड़ा होना चाहिए।

कितने अंतर से जीत जरूरी?
अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है उसे कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी होगी, ताकि उसका नेट रन-रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके। उदाहरण के तौर पर, अगर पाकिस्तान 200 रन बनाता है, तो श्रीलंका को 135 रन या उससे कम पर रोकना पड़ेगा।

अगर पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करता है: ऐसी स्थिति में उसे 13.1 ओवर के भीतर मुकाबला खत्म करना होगा। तय ओवर से ज्यादा समय लगा तो फायदा न्यूजीलैंड को मिल जाएगा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

श्रीलंका के पास खोने को कुछ नहीं
सुपर-8 के दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ऐसे में श्रीलंका बिना दबाव के खेलेगा, जो पाकिस्तान के लिए चुनौती और बढ़ा सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान दबाव में दम दिखाता है या न्यूजीलैंड बाजी मार लेता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।