बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का जोरदार विरोध

96

– AIIPA व नॉर्दन ज़ोन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन का हनुमानगढ़ में प्रदर्शन
हनुमानगढ़। केंद्र सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) का रास्ता खोलने के विरोध में बुधवार को हनुमानगढ़ में बीमा कर्मचारियों व पेंशनर्स ने एलआईसी कार्यालय के समक्ष भोजन अवकाश में जोरदार प्रदर्शन किया। आल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन (AIIPA) और नॉर्दन ज़ोन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज एसोसिएशन (NZIEA) के संयुक्त आह्वान पर यह प्रदर्शन भोजनावकाश के दौरान किया गया। प्रदर्शन का उद्देश्य हाल ही में लोकसभा में पारित “सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) बिल, 2025” को वापस लेने की मांग करना रहा।
AIIPA बीकानेर मंडल के संयुक्त सचिव लोकराज शर्मा ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यह बिल लोकसभा में पेश किया गया, जिसमें इंश्योरेंस एक्ट 1938, एलआईसी एक्ट 1956 तथा आईआरडीए एक्ट 1999 में संशोधन कर बीमा क्षेत्र में एफडीआई को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए बिल को जल्दबाजी में पारित कर दिया गया, जो जनहित के विपरीत है। NZIEA हनुमानगढ़ शाखा अध्यक्ष अमित कुमार चाँडक ने कहा कि इससे बीमा क्षेत्र को पूरी तरह निजी और विदेशी पूंजी के हवाले करने की साजिश की जा रही है, जिससे सार्वजनिक क्षेत्र, कर्मचारियों, पेंशनर्स और आम बीमाधारकों के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।