विद्यार्थियों ने दी नशा मुक्त हनुमानगढ़ की शपथ

79

– विदाई समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियां
हनुमानगढ़। दून चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में शुक्रवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिहाग एवं संस्था निदेशक लक्ष्मीनारायण कस्वां द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर को सांस्कृतिक उत्साह और अनुशासन के वातावरण ने सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था निदेशक लक्ष्मीनारायण कस्वां ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को “नशा मुक्त हनुमानगढ़” की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशा देश की युवा पीढ़ी को भीतर से खोखला कर रहा है। यदि समय रहते बच्चों को जागरूक नहीं किया गया, तो इसका दुष्परिणाम समाज और राष्ट्र दोनों को भुगतना पड़ेगा। विद्यालय का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जाए, ताकि वे इस दलदल में न फंसें।
कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य, एकल गायन, भांगड़ा, राजस्थानी घूमर नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।