विद्यार्थियों में पोषण और स्वच्छ खानपान के प्रति जागरूकता का संदेश
हनुमानगढ़। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी, हनुमानगढ़ जंक्शन में आज बहुप्रतीक्षित हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री एल.बी. सुब्बा ने बताया कि हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता विद्यालय की वार्षिक परंपरा है, जिसका उद्देश्य बच्चों को संतुलित, पौष्टिक एवं घर के बने भोजन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें।” साथ ही उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता और योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा लाए गए रंग-बिरंगे, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक टिफिन ने सभी का मन मोह लिया। कुछ विद्यार्थियों ने स्वयं भोजन तैयार कर उसमें अपनी रचनात्मकता का भी प्रदर्शन किया। यह आयोजन विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में स्वस्थ भोजन की आदतों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































