हनुमानगढ़। टाउन स्थित महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय के पास संचालित संत सज्जन चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मरीजों व उनके परिजनों के लिए चलाई जा रही निशुल्क रोटी सेवा जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है। यह सेवा पिछले आठ वर्षों से निरंतर रूप से जरूरतमंदों को दोनों समय दृ सुबह व शाम दृ भोजन उपलब्ध करवा रही है। सेवा का संचालन पूरी तरह जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पीलीबंगा स्थित धानका तोला मजदूर यूनियन ने ट्रस्ट को रोटी सेवा के लिए भरपूर सहयोग प्रदान किया। यूनियन द्वारा 8 क्विंटल गेहूं, 4 टिन सरसों का तेल, 18,000 रुपये की अन्य खाद्य सामग्री ट्रस्ट को भेंट की गई। इसके अतिरिक्त सरसो का 4 टिन कर्ण भार्गव द्वारा व्यक्तिगत रूप से दान किया गया। इस पुनीत अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार गर्ग, सचिव रमेश काठपाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने धानका तोला यूनियन का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने धानका तोला यूनियन केे प्रधान मोतीलाल, सतपाल दुग्गल, श्यामलाल चोरा, विनोद डाबला सहित अन्य सदस्य को सरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। यूनियन के सदस्यों ने ट्रस्ट को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी इस सेवा कार्य में हरसंभव सहयोग करते रहेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि यह सेवा आर्थिक या सामाजिक सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस सेवा में सहभागी बनें, ताकि कोई भी व्यक्ति अस्पताल में भूखा न सोए। ट्रस्ट द्वारा संचालित यह रोटी सेवा आज न केवल ज़रूरतमंदों की भूख मिटा रही है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और सह-अस्तित्व का संदेश भी दे रही है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































