नंदराम की ढाणी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

153

35 प्रतिभाओं और दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
हनुमानगढ़ टाउन के निकटवर्ती ग्राम नंदराम की ढाणी में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत गुरुसर के सरपंच रामेश्वर लाल कड़ेला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डायरेक्टर रामस्वरूप खटोड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश महाजन ने की।समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के आगे दीप प्रवज्वलित कर के व स्वागत गीत के साथ किया । बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्कृत कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात सम्मान समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई। विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप खटोड़ ने अपने पूरे परिवार सहित खेल, स्काउटिंग, पढ़ाई तथा विद्यालय में सहयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लगभग 35 प्रतिभावान विद्यार्थियों, दानदाताओं एवं सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खटोड़ परिवार ने घोषणा की कि भविष्य में भी जो विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद एवं स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, साथ ही विद्यालय में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक और गांव में किसी भी संस्था में दान देने वाले दानदाता को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामवासी उपस्थित रहे। माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। कार्यक्रम के अंत में सरपंच रामेश्वर लाल कड़ेला ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए शिक्षा और सामाजिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें प्रोत्साहन और अवसर की आवश्यकता है।प्रधानाचार्य नरेश महाजन ने समारोह में आए सभी ग्रामवासियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई, जिससे कार्यक्रम का सामाजिक संदेश और भी प्रभावी बन सका। मंच संचालन का दायित्व रविंद्र व मनोज पारीक ने संभाला, जिन्होंने अपने सुचारू संचालन से पूरे समारोह को रोचक और अनुशासित बनाए रखा । इस प्रकार नंदराम की ढाणी का यह सम्मान समारोह ग्रामीण अंचल में शिक्षा, खेल और सामाजिक जागरूकता की दिशा में प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।