तेलंगाना (Telangana Road Accident) के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर गिट्टी से भरे डंपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TSRTC) की बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी और उसमें 70 से ज्यादा यात्री सवार थे। ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट्स, जो रविवार को घर गए थे और सोमवार को कॉलेज लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, खानपुर गेट के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बस को सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर जा गिरी।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया। बस स्टाफ ने करीब 15 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि बाकी को निकालने के लिए JCB मंगवाई गई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रशासन ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने पर विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में ‘मौत’ की रफ्तार, फलोदी में हुआ भीषण हादसा, अबतक 15 की मौत
#WATCH | Rangareddy, Telangana | Several people lost their lives, and many others were injured in an accident between a TGSRTC bus and a truck near Khanapur Gate under Chevella police station area in Rangareddy district.
CM Revanth Reddy instructed the officials to immediately… pic.twitter.com/wzW6MjID2M
— ANI (@ANI) November 3, 2025
तेलंगाना सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
हादसे पर तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने दुख जताया। तेलंगाना CMO ने X पर बताया कि CM रेड्डी ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए औप समय-समय पर हादसे की डिटेल अपडेट के साथ मांगी है।

मुख्यमंत्री ने चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी को हादसे में घायल लोगों को तुरंत हैदराबाद पहुंचाने और उन्हें बेहतर इलाज की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। सरकार ने घायल, उनके रिश्तेदारों या परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9912919545 और 9440854433 जारी किए हैं।
हमें Youtube पर फॉलो करें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































