तेलंगाना (Telangana Factory Blast) के संगारेड्डी जिले में दवा फैक्ट्री में हुए धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34 हो गया है। फैक्ट्री से 31 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, अस्पताल में 3 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM नेशनल रिलीफ फंड से मृतकों के परिजन को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की मदद की घोषणा की थी।
पशामैलारम इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल प्लांट Sigachi Industries में यह ब्लास्ट सोमवार को हुआ था। पहले 10 लोगों के घायल होने की सूचना आई थी। फिर 13 मौतों की खबर सामने आई। आखिरकार रात तक 34 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि कई लोग घायल हैं।
पढ़ें: Bengaluru Murder: बेंगलुरु में कचरे के ट्रक में मिली महिला की लाश, गर्दन से बंधे थे पैर
मजदूर दूसरे राज्यों से
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे मजदूर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। विस्फोट की वजह से रिएक्टर यूनिट तबाह हो गई है। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि अधिकतर मजदूर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एक शिफ्ट में 60 से ज्यादा मजदूर और 40 अन्य लोगों का स्टाफ काम करता है।
फैक्ट्री में पहले भी हुआ धमाका
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगभग 150 कर्मचारी काम करते थे। धमाके के समय लगभग 90 कर्मचारी उस जगह पर मौजूद थे जहां धमाका हुआ। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में फैक्ट्रियों में होने वाले हादसों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगारेड्डी-पशामैलारम इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पहले संगारेड्डी में एक फार्मा यूनिट में धमाका हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 14 घायल हो गए थे। 2023 में पशामैलारम में हुए एक और हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें, सिगाची इंडस्ट्रीज फार्मास्यूटिकल पाउडर बनाती है। यह साल 1989 से माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बना रही है। यह सफेद रंग का पाउडर होता है। इसमें कोई गंध या स्वाद नहीं होता। MCC का उपयोग दवा और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में किया जाता है। सिगाची इंडस्ट्रीज की हैदराबाद समेत पूरे देश में पांच फैक्ट्रियां हैं। कंपनी के प्रोडक्ट 65 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































