श्री नवयुवक क्लब लोहिया कॉलोनी में 19वां विशाल श्री बालाजी जागरण सम्पन्न

370

– सालासर से पावन ज्योति, भव्य झांकी और संगीतमय भजनों ने बांधा समां
हनुमानगढ़। श्री नवयुवक क्लब लोहिया कॉलोनी द्वारा गतरात्रि को 19वां श्री बालाजी का विशाल जागरण श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। आयोजन की विशेषता रही कि सालासर से पावन ज्योति लाई गई और बालाजी की विशाल मूर्ति का भव्य श्रृंगार कर आकर्षक झांकी सजाई गई। पूरे आयोजन स्थल को रंगीन रोशनी और सजावट से सजाकर आध्यात्मिक माहौल तैयार किया गया।
आयोजन समिति के प्रधान संदीप महंतो ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की गई। बालाजी भक्ति में डूबे श्रद्धालु पूरी रात भजन-सुमिरन में लीन रहे। संगीतमय जागरण में उत्तरप्रदेश के रामकुमार लक्खा जेवर, श्रीगंगानगर के गंगाराम, हनुमानगढ़ के सन्नी म्यूजिकल ग्रुप और कोटकपूरा के कुणाल कश्यप ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन कलाकारों ने भक्ति-गीत और भजनों से ऐसा दिव्य वातावरण बनाया कि श्रोता झूमने व नृत्य करने को विवश हो गए। समिति के अध्यक्ष संदीप महतो के अनुसार इस अवसर पर उपप्रधान लक्की शर्मा, महासचिव लोचन शर्मा, कोषाध्यक्ष तरसेम जाटोलिया, लवप्रीत सिंह, बिल्लू सेन, साहिल ढिगवाल, बबलू कश्यप, बिरज लाल काहैप, विरेन्द्र मितल, गगन खटनावलिया, आलोक महेता, आदित्य महतो, मनीष जाटोलिया, निखिल, रोहित डिगवाल, रोहित कश्यप, सौरभ अरोड़ा, सतीश खटीक, वंश पंडित, योगेश कश्यप, भगत सिंह कश्यप, अनिल, प्रवीण कश्यप, खुशदीप सिंह गिल, आकाश अरोड़ा सहित कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने पूरी रात भजनों और भक्ति रस में डूबकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।