कामधेनु सत्संग भवन में आध्यात्मिक वातावरण, 20 नवंबर तक चलेगा दिव्य आयोजन
हनुमानगढ़ टाउन के गौशाला परिसर स्थित कामधेनु सत्संग भवन में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां श्रीरामकथा का दिव्य आयोजन निरंतर जारी है। स्वर्गीय दुलारी देवी सर्राफ, धर्मपत्नी स्वर्गीय चंदूलाल सर्राफ की पावन स्मृति में यह कथा उनके पुत्र पंकज सर्राफ द्वारा करवाई जा रही है। पूरा परिसर मंत्रोच्चार, रामनाम की ध्वनि और भक्तिमय संगीत से गूंज रहा है। कथा का चौथा दिन बाल संत श्री भोलेबाबा जी महाराज की मंगल उपस्थिति में अत्यंत भावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। कथा के दौरान महाराज श्री ने राम जन्म के पावन प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति की मनोकामना से महर्षि ऋष्यश्रृंग द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ कराया, जिसके फलस्वरूप महारानी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न जैसे दिव्य पुत्र प्राप्त हुए। ‘‘श्रीराम का जन्म और बचपन’’ विषय पर आधारित प्रसंगों में महाराज जी ने बताया कि राम बाल्यावस्था से ही मर्यादा, विनम्रता और संस्कारों के प्रतीक रहे। उन्होंने माताओं कौशल्या और कैकेयी के प्रति राम के आदरपूर्ण व्यवहार और भाइयों के बीच आदर्श प्रेम का अत्यंत भावनात्मक वर्णन किया। इसके साथ ही कथा में गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। महाराज जी ने बताया कि किस प्रकार गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र के सान्निध्य में श्रीराम ने जीवनोपयोगी शिक्षाएँ प्राप्त कीं। रामकथा के माध्यम से उन्होंने नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा, सेवा-भाव और आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इन शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए कथा का आनंद लिया। आज की कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान पंकज सर्राफ ने अपनी धर्मपत्नी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। आयोजन समिति के मनोहर लाल बंसल ने बताया रोजाना राधा नाम प्रभार फेरी दवाई प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी निकली जा रही है जिसमे हैप्पी बत्रा,कृष्ण मिड्ढा,प्रदीप सेतिया,अमित,ओम सोनी व समस्त प्रभात फेरी के सदस्यों द्वारा निकली जा रही है,यह पावन कथा 20 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि 21 नवंबर को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ इसका भव्य समापन होगा। पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें नगरवासी प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सर्राफ परिवार का विशेष योगदान रहा। पिंकी सर्राफ, पंकज सर्राफ, कृणा सर्राफ, योगिता सर्राफ, मुरारीलाल सर्राफ, अजय सर्राफ, रमन सर्राफ, रामा सर्राफ, लाला सर्राफ, संजय सर्राफ, दौलत सर्राफ, राजेन्द्र बड़िया सहित परिवार के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। वहीं श्री गौशाला समिति के उपाध्यक्ष भूषण जिंदल, सचिन रमेश जुनेजा, कोषाध्यक्ष अशोक खुराना, राकेश बंसल, संदीप सिंह विर्क, मांगीलाल, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, चंपाराम बंसल, रमेश कौशिक, लूणाराम, शिव भगवान, पवन राठी, संदीप अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी उपस्थिति दर्ज कर आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे परिसर में व्याप्त भक्ति और आध्यात्मिकता सभी श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत अनुभव का माध्यम बन रही है। नगरवासियों में भी इस दिव्य आयोजन को लेकर विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































