धन-धन श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया

164

हनुमानगढ़ टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानकसर, प्रेम नगर में आज धन धन श्री गुरु हरकिशन साहिब जी महाराज का अवतार दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री सुखमणि साहिब के पाठ किए गए और कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन दरबार में भाई गुरमेल सिंह (गुरुद्वारा सिंह सभा) द्वारा संगत को गुरबाणी और इतिहास से जोड़ते हुए प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर गुरुद्वारे में बन रहे नवीन हॉल के लेंटर की सेवा भी की गई। इस सेवा में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और गुरुघर की सेवा में तन, मन, धन से योगदान दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलकरण सिंह ढिल्लों ने जानकारी दी कि इस हॉल का निर्माण विधायक गणेश राज बंसल व पूर्व नगर परिषद सभापति सुमित रिणवा द्वारा नगर परिषद से स्वीकृति प्रदान करवाई गई । इस हॉल के निर्माण में इलाके की समूह साध संगत का पूर्ण सहयोग रहा। इस सेवा में नगर परिषद के पूर्व सभापति सुमित रिणवा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पार्षद प्रेम मेघवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उप प्रधान अमरजीत सिंह कोडा, सचिव दर्शन सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह, नरेश छाबड़ा, कुलजीत सिंह जज,राजविंदर सिंह, जगदीश सिंह मुत्ति, हरविंदर सिंह चंदी, कमलजीत सिंह धंजू, सतेंद्र सिंह, कपूर सिंह कोडा, अमित महेश्वरी, सुशील जैन,गुरबुटा सिंह,तरसेम सिंह जज व समूह संगत ने भी सेवा में भाग लिया। इस हाल का निर्माण  नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता सत्यवीर कटारिया की देखरेख में होगा । सेवा उपरांत गुरु का अटूट लंगर संगत को वितरित किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे के लांगरी नरेश छाबड़ा को उनकी सेवाओं के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धामयी और सेवाभाव से परिपूर्ण रहा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।