ब्राह्मण समाज ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर आईएएस अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

113
हनुमानगढ़। मध्यप्रदेश में पदस्थ आईएएस अधिकारी श्री संतोष कुमार वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर कथित रूप से की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को सर्व ब्राह्मण महासभा, जिला शाखा हनुमानगढ़ द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें इस टिप्पणी को समाज की प्रतिष्ठा पर गहरा आघात बताते हुए अधिकारी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा व संयोजक आशीष पारीक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 23 नवंबर 2025 को भोपाल में आयोजित एक सभा में आईएएस संतोष कुमार वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज विशेषकर बेटियों के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली टिप्पणी की गई, जिसका वीडियो और समाचार विभिन्न मीडिया माध्यमों में व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है। इससे न केवल समाज में रोष उत्पन्न हुआ है, बल्कि सामाजिक समरसता व सद्भाव पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
ज्ञापन में कहा गया कि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि वह मर्यादा, निष्पक्षता और सामाजिक सौहार्द के सिद्धांतों पर कार्य करे, परंतु श्री वर्मा की टिप्पणी इन आदर्शों के विपरीत है। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे अनुशासनहीनता, दायित्वहीनता और नैतिक मर्यादाओं का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि ऐसे बयान न सिर्फ समाज विशेष का अपमान करते हैं बल्कि देश की प्रशासनिक सेवा की गरिमा को भी धूमिल करते हैं। सर्व ब्राह्मण महासभा ने राष्ट्रपति महोदया से आग्रह किया है कि उक्त अधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर एक मिसाल पेश की जाए ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि किसी समाज, जाति या वर्ग के सम्मान के प्रति अनुचित भाषा का प्रयोग करने का साहस न कर सके। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बेटियों की गरिमा सर्वाेपरि है और समाज किसी भी स्तर पर असम्मानजनक टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेगा। अंत में ब्राह्मण समाज ने आशा व्यक्त की कि भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगी, जिससे सामाजिक सद्भाव एवं प्रशासनिक अनुशासन दोनों की रक्षा हो सके। इस मौके पर हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा व जिला संयोजक अशीष पारीक के नेतृत्व में, एडवोकेट रामानंद बोहरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, महेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष, राजीव मिश्रा सचिव, लोकराज शर्मा संयुक्त सचिव, देवकी नंदन चोटियां संरक्षक, अजय कुमार शर्मा मूलचंद शर्मा संगठन सचिव, साहबराम शर्मा अधयक्ष डबली  पेमा ,मनोज कुमार तिवारी , एडवोकेट हिमांशु शर्मा, युवा  उपाध्यक्ष,एडवोकेट सोमदत्त शर्मा एडवोकेट, हरिमोहन महर्षि, भीमसेन पारीक अध्यक्ष पककसारना, एडवोकेट भोजराज भार्गव विधि सचिव ,हंसराज शर्मा कोच, शांति प्रकाश बिस्सा उपाध्यक्ष व अन्य सदस्य मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।