– ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, मारपीट करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों का निलंबन कर आरोपियों के खिलाफ एसी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की रखी मांग
हनुमानगढ़. पीलीबंगा तहसील के ग्राम हांसलिया में कथित चौरी के झूठे आरोप, में फंसाकर पुलिस कस्टडी में जातिसूचक गालियां और बेरहमी से मारपीट करने के मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी चन्दो देवी पत्नी अमरजीत ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 फरवरी की रात्रि को उनके पुत्र गोविन्द्रसिंह व पति अमरजीत अपने ठेके पर ली गई कृषि भूमि में नहरी पानी की बारी के अनुसार सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पानी की बारी को लेकर कुछ लोगों से बातचीत हुई, जिसे लेकर अगले दिन 5 फरवरी को मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद बक्श द्वारा उनके पुत्र और पति पर तार चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत प्रस्तुत की गई। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों व गवाहों के आधार पर गोविन्द्रसिंह व अमरजीत को निर्दाेष बताया गया लेकिन शांति भंग की आशंका में उसे दिनांक-12 फरवरी को BNSS धारा 170 के तहत पाबंद करने लिए हवालात में डाल दिया। ओर अगले दिन 11 बजे मेडिकल करवाने के बाद शाम करीब 4 बजे बेरहमी से थर्ड डिग्री मारपीट कर अमरजीत बावरी को 5 बजे उपखंड न्यायालय पीलीबंगा पेश किया गया । पेश करने के बाद न्यायालय परिसर में अमरजीत बावरी की तबियत बिगड़ गई जिसे पीलीबंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा से उसे हनुमानगढ रैफर कर दिया आज सोमवार 16 फरवरी तक उपचारा धीन है
चन्दो देवी ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद मोहम्मद अली, इमरान खान, रमजान खान पुत्र अशकर अली तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि पैसे की मांग कर खेत में जाने और कृषि कार्य करने से भी रोका जा रहा है, जिससे परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। गोविन्द्रसिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षक बताए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































