व्यापार मण्डल शिक्षा समिति ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र

72

हनुमानगढ़। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के तत्वावधान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गोल्याण, उपाध्यक्ष श्री विकास हिसारिया, सचिव श्री हरिकिशन खदरिया, सहसचिव श्री संजय कुमार कुक्कड़, कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मुण्डेवाला के साथ फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामलाल किरोड़ीवाल, उपाध्यक्ष श्री ईशान चौधरी, सचिव श्री दलीप सिंह ढिल्लो, सहसचिव श्री आशीष गोदारा और कोषाध्यक्ष श्री परवीन तलवाड़िया द्वारा सामूहिक ध्वजारोहण के साथ हुई। इस समारोह को सफल बनाने में मण्डी कार्यकारिणी के सदस्य श्री सोहन सिंह, श्री मेजर सिंह, श्री इन्द्राज देग, श्री जितेन्द्र कन्दोई, श्री पवन खदरिया, श्री कृष्ण घोड़ेला, श्री प्रणव खदरिया, श्री जैकी जैन, श्री रजत किरोड़ीवाल, श्री विरेन्द्र सारस्वत, श्री महक गर्ग, श्री बालकृष्ण कर्मचंदानी, श्री गगन और श्री राजेश दादरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग और योगदान रहा। इस अवसर पर व्यापार मण्डल कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम गौड़, व्यापार मण्डल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती किरण राठौड़ एवं व्यापार मण्डल गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संजू गाडिया भी उपस्थित रहीं।समारोह के दौरान स्कूली व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति के तरानों और गीतों ने पूरे परिसर में जोश भर दिया और उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के समापन पर व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण गोल्याण ने अपने संबोधन में बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें देश का भविष्य बताया।समिति के उपाध्यक्ष विकास हिसारिया ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए देश के सम्मान में अपने विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि श्री संतराम जिन्दल ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।समिति के सचिव श्री हरिकिशन खदरिया ने इस समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।