गौशाला परिसर में श्रीरामकथा का भव्य आयोजन जारी

139

-बाल संत भोले बाबा ने सुनाया श्रीराम के आदर्श चरित्र का प्रसंग
हनुमानगढ़ टाउन के गौशाला परिसर स्थित कामधेनु सत्संग भवन में इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है, जहां श्रीरामकथा का दिव्य आयोजन निरंतर जारी है। यह पावन कथा स्वर्गीय दुलारी देवी सर्राफ, धर्मपत्नी स्वर्गीय चंदूलाल सर्राफ की स्मृति में उनके पुत्र पंकज सर्राफ द्वारा करवाई जा रही है। पूरे परिसर में भक्ति, मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक अनुभूति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
आज कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध कथावाचक बाल संत श्री भोले बाबा ऋषिकेश वाले ने श्रीराम के आदर्श चरित्र पर आधारित प्रेरणादायी प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। उनके द्वारा प्रस्तुत की गई घटनाओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निरंतर चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण सम्मिलित हो रहे हैं। श्रीरामकथा के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह 5 बजे नित्य प्रार्थना तथा सुबह 6 बजे राधा रानी प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी शहर के विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों और वार्डों में निकाली जा रही है। जहां-जहां यह फेरी पहुंचती है, वहां श्रद्धालुओं द्वारा रंगोली, पुष्प वर्षा एवं दीप प्रज्ज्वलन कर इसका विशेष स्वागत किया जाता है। यह दृश्य पूरे शहर को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर रहा है। आज की कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान पंकज सर्राफ ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना कर किया। आयोजन समिति के अनुसार यह कथा 20 नवंबर 2025 तक चलेगी तथा 21 नवंबर 2025 को हवनदृपूजन और पूर्णाहुति के साथ इस महोत्सव का समापन होगा। पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें नगरवासी प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस भव्य आयोजन में सर्राफ परिवार के पिंकी सर्राफ, पंकज सर्राफ, कृणा सर्राफ, योगिता सर्राफ, मुरारीलाल सर्राफ, अजय सर्राफ, रमन सर्राफ, रामा सर्राफ, लाला सर्राफ, संजय सर्राफ, दौलत सर्राफ, राजेन्द्र बड़िया सहित अनेक परिवारजन सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। इसके साथ ही श्री गौशाला समिति के पदाधिकारी उपाध्यक्ष भूषण जिंदल, सचिन रमेश जुनेजा, कोषाध्यक्ष अशोक खुराना, राकेश बंसल, संदीप सिंह विर्क, मांगीलाल,विनोद कुमार,कृष्ण कुमार,चंपाराम बंसल, रमेश कौशिक, लूणाराम, शिव भगवान, पवन राठी, संदीप अग्रवाल सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।