हनुमानगढ़ टाउन स्थित कामधेनु सत्संग भवन, श्री गोशाला समिति में पल्लू धाम परिवार द्वारा चौथा माता पल्लूवाली का भव्य मंगल पाठ महोत्सव बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे और माता पल्लूवाली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन पवन रोड़ा और राकेश रोड़ा के सुमधुर स्वरों में किया गया, जिससे पूरे भवन में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण गूंज उठा। भक्तजन भजनों और मंत्रोच्चार में लीन होकर माता का गुणगान करते रहे।
पल्लू धाम परिवार के संरक्षक अशोक ढाबीवाल ने बताया कि माता पल्लूवाली का यह वार्षिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और भक्ति को बढ़ाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि माता के आशीर्वाद से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मंगल पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सेवा का पुण्य अर्जित किया।
इस अवसर पर पल्लू धाम परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं ने इसे एक यादगार धार्मिक पर्व बताया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं। माता पल्लूवाली के इस मंगल पाठ महोत्सव ने हनुमानगढ़ टाउन के भक्तों को आध्यात्मिक आनंद और शांति का अद्भुत अनुभव प्रदान किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































