शहीद बाबा सुखा सिंह व बाबा महताब सिंह की शहादत को समर्पित रहा पावन आयोजन

100

हनुमानगढ़ टाउन की पंथक सेवा समिति एवं गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह शहीद बाबा महताब सिंह के संयुक्त तत्वावधान में आज शहीदों की याद में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह नगर कीर्तन पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन एवं गुरु मर्यादा के साथ पांच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया। सुबह 7:00 बजे गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह शहीद बाबा महताब सिंह, हनुमानगढ़ टाउन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास की गई। इसके पश्चात श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन हजूरी में नगर कीर्तन रवाना हुआ। नगर कीर्तन गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह शहीद बाबा महताब सिंह से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों में पड़ावों से होता हुआ सायंकाल बूढ़ा जोड़ गुरुद्वारा के पवित्र स्थल पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा जोगा सिंह एवं बाबा जग्गा सिंह ने बताया कि यह नगर कीर्तन शहीद बाबा सुखा सिंह और शहीद बाबा महताब सिंह की महान शहादत को समर्पित है। उन्होंने बताया कि बाबा सुखा सिंह और बाबा महताब सिंह ने अत्याचारी मसा रगड़ का सिर कलम कर धर्म और न्याय की रक्षा की थी। वे हनुमानगढ़ की इस पावन धरती पर रात्रि विश्राम करते हुए अगले दिन बूढ़ा जोड़ की धरती पर पहुंचे थे। उन्हीं की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए श्रद्धापूर्वक नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
नगर कीर्तन के दौरान रामसरा नारायण, फतेहगढ़ कालीबंगा, पीलीबंगा, लखमीसर, भारेवाली ढाणी, ढाबा झालार, भागवानसर, रिडमलसर एवं चक 31,32 एमएल सहित अनेक स्थानों पर पड़ाव करता हुआ बूढ़ा जोड़ पहुचा, रास्ते मे संगत द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं जलपान की व्यवस्थाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। गुरु के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गुरुमय हो गया। इस पावन समागम में शिरोमणी सेवा रतन, शिरोमणी पंथ रतन सिंह साहिब बाबा बलबीर सिंह जी अकाली 96 करोड़, 14वें मुखी शिरोमणी पंथ अकाली बूढ़ा दल, पंजवां तख्त, चलदा वैराग, चक्रवर्ती निहंग सिंह (पंजाब-भारत) के सरपरस्ती में आयोजन संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज बंसल, पूर्व सभापति सुमित रणवा, भाजपा युवा नेता अमित सहू, कांग्रेस प्रदेश समिति सदस्य भूपेंद्र चौधरी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रधान गुरबुटा सिंह बराड़, उपप्रधान जगदीप सिंह, बाबा मंगल सिंह (गुरमत विद्यालय श्रीनगर), बाबा हरजिंद्र सिंह (हजूरी कथावाचक, श्री दमदमा साहिब), बाबा दयाल सिंह, बाबा सुरजीत सिंह वजीतपुरिया, जसपाल सिंह,बलकरण सिंह ढिल्लो,बाबा सुरजीत सिंह वजीतपुरिया,दर्शन सिंह गिल, राजेन्द्र सिंह खालसा,जितेंद्र सिंह खालसा,जसवीर सिंह,सिंह सभा के नछत्रसिंह,जगजीत सिंह टोनी, सहित अनेक सेवादारों का विशेष सहयोग रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।