गोशाला संघ की तहसील इकाई की बैठक संपन्न

181

हनुमानगढ़। जिला गोशाला संघ हनुमानगढ़ की तहसील इकाई की बैठक गुरुवार को जंक्शन श्री गौशाला समिति, अबोहर बाईपास पर जिला अध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में तहसील इकाई के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए नई तहसील कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में तहसील अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र गोदारा धोलीपाल का नाम प्रस्तावित किया गया। सभी सदस्यों ने पूर्ण सहमति से प्रस्ताव को पारित करते हुए राजेंद्र गोदारा को नए तहसील अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।
इसी क्रम में तहसील सचिव पद पर सुरेंद्र खिलेरी, उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश ज्याणी और कोषाध्यक्ष पद पर दयाराम डोटासरा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत ने कहा कि गौशाला संघ एक सेवा भाव से जुड़ा संगठन है और नई टीम से अपेक्षा है कि वह गौसेवा, संरक्षण और संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से सामूहिक सहयोग और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
नव नियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र गोदारा धोलीपाल ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से तहसील स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा गौवंश की सेवा व संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। बैठक में कई वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बजरंग सिंह शेखावत, प्रदेश सचिव बंसीलाल व्यास, जिला सचिव अजय गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय गोयल, पल्लू तहसील अध्यक्ष महेंद्र देग, रावतसर तहसील अध्यक्ष जयचंद धनारिया, सुग्रीव बेनीवाल, रामकुमार गोदारा, ओमप्रकाश बांगड़वा, जगदीश, श्रवण सहारण, अमर सिंह मुंडेवाला, हंसराज सिरावता, संदीप छाबड़ा , महेंद्र पुनिया, बाबूलाल भार्गव, नैतिक थालोड़,  रामदेव पुनिया सहित समस्त गौशालाओ के पदाधिकारी व गोभक्त मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।