हनुमानगढ़। स्थानीय मदान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ” माइंड क्वेस्ट मैराथन” प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के बौद्धिक कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा दिया। इस ज्ञान विज्ञान मैराथन में जिले के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस बार यह प्रतियोगिता कक्षा 1 से 8 तक दो वर्गों में हुई । प्रथम वर्ग कक्षा 1 से 5 तक में पर्यावरण विज्ञान एवं द्वितीय वर्ग कक्षा 6 – 8 में विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए । ज्ञात रहे की ऐसी ही प्रतियोगिता मदान स्कूल दिसंबर माह में गणित विषय पर आयोजित कर चुका है जिसमें जिले भर से विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता ने बच्चों को अपने आप को परखने का अवसर उपलब्ध करवाया है कि आज के इस कठिन प्रतिस्पर्धात्मक समय में वे किस स्तर पर अपने को पाते हैं। समापन अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती भावना मित्तल ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। जहाँ आज बच्चे रटन्त शिक्षा पर केन्द्रिल हो गए हैं वहीं माइंड क्वेस्ट मैराथन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों की इस सोच को सुधारने एवं वैज्ञानिक सोच एवं समझ की शक्ति विकसित करने में अपना अहम योगदान देती हैं। आज की इस माइंड क्वेस्ट प्रतियोगिता (साइंस) ने यह सिद्ध कर दिया कि हमारे युवा विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छूने की क्षमता रखते हैं। साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं पूर्व में आयोजित गणित मैराथन परीक्षा में भी प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आगामी दिवसों में विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































