– 16 अगस्त को हनुमानगढ़ टाउन की बिश्नोई धर्मशाला में आयोजित होगा आयोजन, 11 अगस्त तक जमा करवाने होंगे दस्तावेज
हनुमानगढ़। जन्माष्टमी तथा बिश्नोई समाज के आराध्य देव गुरु जंभेश्वर जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर बिश्नोई समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 16 अगस्त को शाम 7:00 बजे बिश्नोई धर्मशाला, हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज की मेधावी एवं होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह के संयोजक अध्यक्ष अश्वनी बिश्नोई, सचिव भगवान गोदारा एवं कोषाध्यक्ष मुकेश सहारण ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करने और उन्हें प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं सरकारी सेवाओं में चयनित समाज की प्रतिभाओं को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया जाएगा।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































