महिलाओं के लिए तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण शुरू

75
oplus_2

हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल योजना के जंक्शन स्थित अंतर्गत आरएससीआईटी एवं – आरएससीएफए महिला बैच शुरू किया गया। बता दें कि छात्राओं को आरएससीआईटी (राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) और आरएससीएफए (राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन फाइनेंशियल अकाउंटिंग) का 3 महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण के अंतर्गत छात्राओं को बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और टैली बिजी अकाउंटेंसी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इससे वे डिजिटल माध्यमों का कुशलतापूर्वक उपयोग कर सकेंगी और भविष्य में स्वरोजगार या नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगी। इस मौके पर पार्षद सुनीता नंदू गुर्जर, सागर गुर्जर, संस्था निदेशक इंजीनियर आरडी गर्ग, अध्यापक रमन वर्मा, नेहा बंसल सहित विद्यार्थी मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।