25 पौधारोपण कर पौधों की देख रेख की जिम्मेदारी ली

120

हनुमानगढ़। युथ वीरांगनाएं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के तहत सार्वजनिक पार्कों व अम्बेडकर कॉलोनी रोड़ पर 25 पौधारोपण कर पौधों की देख रेख की जिम्मेदारी ली। इसी के साथ आमजन को निःशुल्क पौधे बाटकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। कपड़े की थैलों का वितरण किया। युथ वीरागना मीनाक्षी ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होने कहा कि आज देश में गर्मी के मौसम में पारा 50 डिग्री तापमान बढ़ रहा है, यह सब अंधाधुन्द पेड़ों की कटाई के कारण हो रहा है। उन्होने आमजन से अपील कि है कि हर व्यक्ति को हर खुशी के मौके पर अवश्य पौधारोपण करना चाहिए।

पर्यावरण से ही देश का भविष्य है और अगर यह पर्यावरण के प्रति जागरूक होते हुए है तो प्रकृति का बचाव संभव है। यूथ वीरगना रजनी ने कहा कि मानव की गलतियों से आज दुनिया में पर्यावरण संकट खड़ा हो गया है। पर्यावरण संकट को कम करने के लिए हम सभी को संयुक्त प्रयास करना होगा। पौधे लगाने, पानी बर्बाद नहीं करने, प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा विद्यालय व घर के आसपास गंदगी के विरुद्ध अभियान चलाकर सफाई करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मीनाक्षी, कंचन, सरोज, दीया, ऐशना ममता, सुमन, रीया, रजनी,रीमा  सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।