– विश्वविद्यालय परीक्षा 2025 में अव्वल छात्रों को मिला सम्मान
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित एस.जी.एन. खालसा पी.जी. महाविद्यालय में सोमवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन कर विश्वविद्यालय परीक्षा 2025 में बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. तृतीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की मेहनत और उत्कृष्ट परिणामों की सराहना करते हुए उन्हें माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्य मलकीत सिंह मान एवं अंग्रेज सिंह भूल्लर ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बलदेव कुमार ने परीक्षा परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि बी.ए. तृतीय वर्ष में सरस्वती ने प्रथम, हरमनवीर कौर ने द्वितीय तथा सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बी.एससी. तृतीय वर्ष में निषा प्रथम, खुशी द्वितीय और वकील सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बी.कॉम. तृतीय वर्ष में अर्षदीप कौर ने प्रथम, दिव्यम डोडा ने द्वितीय तथा सिमरन शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम महाविद्यालय के शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि खालसा महाविद्यालय हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने श्रेष्ठ परीक्षा परिणामों के लिए जाना गया है। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर श्री के.के. जैन ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें सतत् अध्ययनशील बने रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. कमलेश सहारण, सुखराज, कन्हैया, गंगासागर, अनिल, नवाब अली, भूपेंद्र, रविंद्र सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने इस सम्मान को गर्व का क्षण बताया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































