दो दिवसीय छठी स्टेट गोजू रियो कराटे प्रतियोगिता का समापन, श्रीगंगानगर  रहा विजेता

184

हनुमानगढ़। अग्रसेन भवन में चल रही दो दिवसीय छठी स्टेट गोजू रियो कराटे प्रतियोगिता का आज समारोहपूर्वक समापन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर  विजेता, जयपुर उपविजेता और हनुमानगढ़ जिला तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता सचिव देवेंद्र राजपूत और राजस्थान गोजू रियो कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव खेतान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 228 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मनुज नैन, अनुरुद्ध , हिम्मत , वंदन , अर्पित, गुंजन , , अनुराधा , कार्तिकेयन, संजना, आरती , गौरव , कनिष्ठ, मिष्ठी, खनक ,लोकेश , श्याम आरती भारती , करण, महक, लक्ष्य गौरव चौधरी , कार्तिक छाबड़ा, अमित गुरीया आदि ने अपने-अपने वेट ग्रुप में स्वर्ण पदक  हासिल  किया, हिम्मत जयपुर ने छात्र ओपन और गुंजन श्री गंगानगर ने गर्ल्स ओपन  की विजेता ट्रॉफी हासिल की ।
संरक्षक रामचन्द महाजनी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के भोजन, पेयजल व आवास व्यवस्था का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
देवेंद्र राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णयक की भूमिका राजेंद्र सेन,  समीर , लविश ओसवाल, मंजू धोबी, मीना कुमावत, नवीन रोजडे, प्रिंस, हरसिमरन सिंह ,लवप्रीत कौर, गुरुशरण कौर, रीमा पंजाब , मृदुला शर्मा आदित्य भांभू आदि ने निभाई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुमन चावला, विशेष अतिथि रूपेंद्र सोहल, तथा अतिथि के रूप में भावना मित्तल (प्रिंसिपल, मदान इंटरनेशनल स्कूल), विकास भनोत , भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर, मनीष मक्कासर कांग्रेस नेता, पार्षद गुरदीप चहल, हिमांशु महर्षि ,सुरेश धमीजा मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।