रूप नगर के श्री नेहरू मॉडल स्कूल में वीर शिवाजी जयंती धूमधाम से मनाई

80

श्रद्धांजलि, प्रेरक विचार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ कार्यक्रम संपन्न
हनुमानगढ़ टाउन के रूप नगर स्थित श्री नेहरू मॉडल माध्यमिक विद्यालय में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय व्यवस्थापक रामकुमार रोकणा द्वारा वीर शिवाजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने महान योद्धा को नमन करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया।अपने संबोधन में व्यवस्थापक रामकुमार रोकणा ने कहा कि वीर शिवाजी ने मातृभूमि, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा अदम्य साहस और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रप्रेम, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान पंकज रोकणा ने शिवाजी महाराज के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका व्यक्तित्व अनुशासन, संगठन क्षमता और जनकल्याण की भावना से परिपूर्ण था। उन्होंने कहा कि शिवाजी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर फौजा सिंह, पंकज रोकणा, मोहित, संजय, मनीराम,वीरपाल, मीरा शर्मा, पूजा सक्सेना,तारा  नजमा बानो, सोनिया, रितु रानी, दर्शना रानी, पूनम, कंचन, सुमन, रेनू, उर्मिला, जोनी कंवर,स्नेहा राठौड़ , पूनम सियाग, पूनम यादव  जीवन ज्योति ‘ प्रवीण मंजू वर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के संदेश के साथ किया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।