*प्रशासन से वार्ता सफल, विधायक पर कानूनी कार्रवाई और विहिप नेता को सुरक्षा देने की घोषणा*
हनुमानगढ़। शहर में बुधवार को निर्दलीय विधायक गणेशराज के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओ और सर्व समाज ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विहिप और भाजपा नेताओं का आरोप था कि विधायक ने विहिप जिलाध्यक्ष निशांत बतरा को धमकाया और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। इसी को लेकर विहिप ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और विहिप प्रतिनिधियों के बीच दूसरी दौर की वार्ता सफल हुई। वार्ता में अतिरिक्त जिला कलेक्टर उमेदीलाल मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विहिप की ओर से जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा और पूर्व प्रान्त संयोजक आशीष पारीक ने प्रतिनिधित्व किया। वार्ता में जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, जिला मंत्री कृष्ण गेंदर, कुलदीप नरुका, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू,बलबीर बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































