देखिए सहवाग के बेटे ने बनाया एमएस धोनी का ये शानदार स्केच

668

नई दिल्ली: एमएस धोनी के कप्तानी के दौरान कई खिलाड़ी ऐसे हुए जिनका विवाद सुर्खियों में रहा उनमें से एक सहवाग का भी है. ऐसा माना जाता है धोनी ने ही सहवाग को टीम से बाहर करवाया था जिसके बाद उन्होंने संन्यास लिया। खैर सहवाग अपने मैदान में कमाल दिखाने के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वीरू ने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें उनके बड़े बेटे आर्यवीर ने धोनी का एक स्केच बनाया है, सहवाग उसे अपने फैन्स से साझा किया और फिल्म एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में एक डायलॉग लिखा… ‘माही मार रहा है’।

आपको बता दें आर्यवीर धोनी के बाद फैंन है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी-20 की कप्तानी भी छोड़ दी है। इसके बाद सहवाग ने धोनी को लेकर भी कई ट्वीट किए और उनकी प्रशंसा की थी। बता दें वीरेंद्र सहवाग ने कटक में खेली गई युवराज सिंह और धोनी की पारी को नोटबंदी से जोड़ते हुए ट्वीट किया था, जिसका आशय यह था कि केवल पुराने नोट ही चलन से बाहर हुए हैं. धोनी और युवी जैसे पुराने खिलाड़ी नहीं।