भाजपा जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह सम्पन्न

313

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात सोमवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।  समारोह में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ओम सोनी, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, जिला मंत्री मुरलीधर सोनी, शिमला मेहंदी रता, जिला प्रवक्ता जुगल किशोर गौड़ एवं जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल का जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया।
भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को मजबूत करेंगे।
पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से कार्य करता है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में प्रदेश नेतृत्व, पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा प्रत्याशी अमित चौधरी व पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया,मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, बलराज सिंह मान, भाखड़ा प्रोजेक्ट चेयरमैन मनप्रीत सिंह, एस सी मोर्चा पूर्व  जिलाध्यक्ष राजेश पंवार, अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बाला खान, जिला कार्यालय प्रभारी गुरविंदर मान, नगर मंडल महामंत्री राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, गुरचरण सिंह, राजेंद्र वर्मा, पृथ्वी गोदारा, सुभाष पटवारी, भगवान राम, दीपेश वॉट्स, मोनू पारीक, राजेंद्र डोडा, नरेश सियाग, साहिल खरेरा, मंडल उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, राजेंद्र धोबी, प्रहलाद, मदन पुनिया,  साहिल बलाडिया, अरविंद सोनी, पंकज, दर्शन सिंह, सुरेन्द्र सहू, कानाराम कूकना, अंग्रेज सिंह, यादविन्द्र सिंह पहलवान, रवि चोटिया, संतोष बिश्नोई, अनिल थोरी, केवल सिंगला, विक्की सोनी,दलवीर बिश्नोई, जगनंदन सिंह,अरविंद, मनदीप मान, कुलदीप, गुरदीप सिंह गिल, मदन पारीक, राजेंद्र सहारण, रामकुमार बिश्नोई बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा व अन्य प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।