इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के रक्तदाताओं में इंसानियत अभी ज़िंदा है
(सूरज) लखनऊ इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुदरत उल्ला खान के पास अनिल सिंह की फैमिली का फोन आया उन्होंने बताया कि ब्लड की बहुत ज़रूरत है डॉक्टर ने कहा है की ब्लड लेकर आईए वरना पेशेंट की जान को बहुत खतरा है सिंह फैमिली ने बताया कि हमने सभी रिश्तेदारों को कॉल किया सब ने कहा है कि हम आएंगे मगर कोई भी नहीं आया डॉक्टर कह रहे हैं कि अगर ब्लड समय पर नहीं चढ़ाया तो मरीज़ की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा फोन काटते ही कुदरत ख़ान ने फैज़ान ख़ान को अपने साथ लिया और लोहिया अस्पताल पहुंचकर अनिल सिंह को एक यूनिट ब्लड फैज़ान ख़ान ने दिया इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम का अनिल सिंह की फैमिली है शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हमने अभी तक ऐसी संस्था नहीं देखी जो तत्काल रक्तदान करके मदद करने के लिए आ जाये हमारे इतने रिश्तेदार हैं लेकिन कोई भी समय पर नहीं आया लेकिन हम आपको जानते भी नहीं तब भी आप लोगों ने बिना देर किए ब्लड देकर आप ने ऐसे समय पर हमारी मदद की है हम आप के एहसान को ज़िंदगी भर याद रखेंगे इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी फैज़ान ख़ान का दिल से शुक्रिया अदा करती है और अपने मालिक का शुक्र अदा करती है कि उसने हमें इस लायक बनाया कि हम दूसरों के काम आ सकें।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































