बिहार एसआईआर और वोट चोरी को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने कथित सबूतों के साथ चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चारी करने का आरोप लगाया है। इसके बाद से कांग्रेस रोजाना चुनाव आयोग और सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने मिंता देवी (Minta Devi) नाम की महिला की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। चलिए जानते हैं कि ये मिंता देवी हैं कौन।
राहुल गांधी का कहना है कि बिहार एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मिंता देवी नाम की एक महिला को 124 वर्ष का बताया गया। फर्जी नाम पर बनी वोटर आई-डी का विरोध करते हुए सभी कांग्रेस नेताओं ने उसी मिंता देवी की फोटो वाली टी शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी ने कहा, “ऐसे बहुत अनगिनत मामले सामने आए हैं। अभी पिक्चर बाकी है।” वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हम वोट चोरी का विरोध कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बताया है कि वोटर लिस्ट में सारे फर्जी नाम और पते हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार वोटर वेरिफिकेशन, 12 जिंदा लोगों को मृतक बताया, SC बोला-तैयार रहें, सवाल करेंगे?

मिंता देवी भड़की विपक्षी पार्टियों के विरोध पर
मीडिया से बात करते हुए मिंता देवी भड़क गई। मिंता देवी से पूछने पर वह भड़कते हुए बोली कि मुझे इसके बारे में दो चार दिन पहले पता चला। वह ( सांसद प्रियंका गांधी) मेरी कौन हैं? प्रियंका गांधी या राहुल गांधी मेरे कौन हैं? उन्हें मेरी तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनने का अधिकार किसने दिया?
Whatch this
minta Devi is getting very angry on the opposition and on this, she has narrated a lot to Rahul and Priyanka Gandhipic.twitter.com/PyrJr8aAgw— BABLU BIJLANI🌐 (@bablubijlani) August 12, 2025
ये भी पढ़ें: शर्मनाक, पति का स्पर्म काउंट था कम, गर्भधारण के लिए ससुर और ननद के पति ने किया बार-बार रेप
मिंता देवी से यह पूछने पर कि आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी की तरफ से कोई कॉल भी आया? तो मिंता देवी ने कहा कि मुझे किसी का फोन नहीं आया…वे मेरी उम्र से अधिक मेरे शुभचिंतक क्यों बन रहे हैं?
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

बता दें, मिंता देवी बिहार की रहने वाली हैं। शादीशुदा हैं। 35 साल की हैं। पहले से वोटर हैं और पुराना वोटर कार्ड भी इनके पास है। इन्होंने कहा, सरकार और सिस्टम से गड़बड़ी हुई है इसमें मेरा कसूर। अगर हम सरकार की नजर में 124 साल के हैं तो हमें सारी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए जिसके हम हक दार हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































