कौन हैं उस्मान तारीक? जिनकी रहस्यमयी गेंदबाजी ने भारत-पाक मुकाबले से पहले बढ़ाई टेंशन

443

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (usman tariq) की चर्चा काफी जोरों-शोरों से हो रही हैं। क्योंकि उस्मान अपने अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन से दुनिया को हैरान कर दिया है। आज शाम भारत पहली बार उस्मान तारिक सामना करेगा और कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम पर उन्हें पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि उस्मान तारिक कौन है और उनका करियर अब तक कैसा रहा है?

उस्मान तारिक ने यूएसए के खिलाफ 3 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। सिर्फ 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बावजूद उस्मान कई कारणों से सुर्खियों में है।

उस्मान तारिक का करियर 
उस्मान तारिक का जन्म 7 जून 1995 में पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा में हुआ था। 30 साल के उस्मान ने पाकिस्तान की नेशनल टीम के लिए 1 नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस्मान तारिक ने साल 2016 में एमएस धोनी की बायोपिक वाली फिल्म एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी से प्रेरित होकर क्रिकेट में वापसी की थी, जिसके बाद वो पाकिस्तान प्रीमियर लीग से नेशनल टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तारिक ने अब तक कुल 42 टी20 मैच खेले है, जिसमें 70 विकेट लिया है। वहीं 4 इंटरनेशनल मैचों में तारिक ने 11 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें: AI से बनाइए Mahashivratri पर महादेव के साथ वायरल VIDEO, जानिए पूरा तरीका

बॉलिंग स्टाइल ने सुर्खियों में बनाया
उस्मान तारिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अनोखे बॉलिंग एक्शन की वजह से चर्चा में आ गए हैं लेकिन ये पहली बार नहीं है, जब वो अपनी एक्शन की वजह से सुर्खियों में आए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैमरून ग्रीन ने भी उनके एक्शन पर सवाल खड़े किए थे।

उस्मान तारिक गेंदबाजी करते हुए गेंद डालने से पहले 1-2 सेकेंड रुकते हैं, जिसकी वजह से उन्हें खेल पाना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जाता है. उस्मान रनर लेकर आते हैं और फिर 1 या 2 सेकेंड रुकते हैं और फिर गेंद डालते हैं, जिससे बैटर को खेलने में परेशानी होती है।

क्या भारत के लिए खतरा बनेंगे उस्मान तारिक?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मुकाबला खेला जाना है। इस पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिल सकता है और साथ ये मैदान भी काफी बड़ा है। यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान ने 5 स्पिनर्स का इस्तेमाल किया था, जिसमें उस्मान तारिक ही सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए थे।

हालांकि भारत के खिलाफ उस्मान तारिक पहली बार खेलेंगे, जिसका दबाव भी उनपर होगा। वहीं भारतीय बल्लेबाज भी पहली बार तारिक का सामना करेंगे, जिससे उन्हें थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। लेकिन अगर भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें पढ़ लिया था, तो उनकी धुनाई होनी तय है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।