हांसलिया में तार चोरी प्रकरण ने पकड़ा तूल

75

– ग्रामीणों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व दबाव बनाने वालों को पाबंद करने की मांग की
हनुमानगढ़। तहसील पीलीबंगा की ग्राम पंचायत हांसलिया के ग्रामीणों ने मुकदमा संख्या 42/2026, पुलिस थाना गोलूवाला के संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा राजीनामे का दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिनकी शिकायत समय-समय पर पुलिस थाने में दी जाती रही है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार 4 फरवरी की रात्रि को किसान इमरान खान पुत्र मोहम्मद अली के खेत में समर्सिबल जल जाने के कारण मोटर बाहर निकली हुई थी। उसी रात खेत से करीब 400 फुट विद्युत तार चोरी हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अमरजीत सिंह उर्फ बलवीर बावरी व उसके पुत्र गोविंद को रमजान खान ने तार ले जाते देखा भी था। साथ ही बताया गया कि उसी रात करीब 12:52 बजे गोविंद ने पास के खेत में पानी लगा रहे महेंद्र राम को फोन कर घर जाने के लिए कहा कि तू ठंड मत मर तेरा पानी हम लगा देंगे और वो घर चला गया ओर मोका पाते ही ये लोग तार चोरी करके ले गया
ग्रामीणों के अनुसार 12 फरवरी को गोलूवाला थाने में पंचायती हुई, जिसमें कथित आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए 40 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर देने की बात कही। हालांकि ग्रामीणों ने राशि लेने से इंकार करते हुए विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए अमरजीत की पत्नी चंदो देवी द्वारा इमरान खान के परिवार के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा परिवाद दिया गया, जिसे बाद में स्वीकार कर माफी मांगी गई।
ग्रामीणों ने रफीक मोहम्मद लोदी पर आरोप लगाया कि वह आरोपियों के साथ मिला हुआ है और राजीनामे के लिए दबाव बना रहा है। साथ ही अमरजीत गोदारा पर भी धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी होती है तो अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।