आरसेटी में वूमेन्स टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

88

-30 प्रतिभागियों ने 31 दिवसीय प्रशिक्षण में हासिल की नई तकनीकें
हनुमानगढ़।
 ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित तथा भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था (आरसेटी) हनुमानगढ़ में शुक्रवार को वूमेन्स टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान प्रांगण में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) बलविन्द्र सिंह और एफएलसीसी के प्रमुख वीरेन्द्र भारद्वाज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक बिंदु शंकर ने की। यह प्रशिक्षण कुल 31 दिनों तक चला, जिसमें 30 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षिका मनप्रीत कौर के मार्गदर्शन में महिलाओं ने सिलाई, कटिंग और डिजाइनिंग के विभिन्न तकनीकी पहलुओं को विस्तार से सीखा। प्रशिक्षण के अंतर्गत उन्हें न केवल परंपरागत वस्त्र सिलाई की जानकारी दी गई बल्कि आधुनिक परिधानों की डिजाइनिंग और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए काम करने की दिशा में भी प्रशिक्षित किया गया।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन एस्सेसर भंवरलाल स्वामी और अंजू देवी द्वारा किया गया। मूल्यांकन में प्रतिभागियों के कौशल और सीखे गए विषयों का परीक्षण किया गया, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि बलविन्द्र सिंह ने कहा कि आज के समय में स्वरोजगार सबसे सशक्त माध्यम है। महिलाएं यदि आत्मनिर्भर बनेंगी तो न केवल वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारेंगी बल्कि समाज में भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। उन्होंने आरसेटी द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।