वूशु में जीती अंडर-17 और अंडर-19 चैंपियनशिप

175

-7 गोल्ड व 2 ब्रॉन्ज से चमका हनुमानगढ़, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगा प्रतिनिधित्व
हनुमानगढ़। 30वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 में इंदिरा गांधी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वूशु प्रतियोगिता की अंडर-17 और अंडर-19 दोनों श्रेणियों में चैंपियनशिप अपने नाम की। विद्यालय की टीम ने कुल 7 स्वर्ण पदक व 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इस सफलता पर विद्यालय परिवार, कोच व खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा।
विद्यालय के कोच शंकर सिंह नरूका के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कठिन मेहनत से मिली इस उपलब्धि की सराहना पूरे जिले में हो रही है। अब यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो कोटा में आयोजित होगी। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि बच्चों के समर्पण, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
अंडर-17 वर्ग में विद्यालय के हर्षवर्धन सिंह नरूका, अभिषेक, चंद्र सिंह, दक्ष सहारण और मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं अंडर-19 वर्ग में विक्रम गोस्वामी, कर्मवीर, अमित और रिशु ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाया और मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।