छोटी उम्र, बड़ा नवाचार: डी ए वी की वर्तिका का स्मार्ट हेलमेट इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

59

हनुमानगढ़। डीएवी विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा सातवीं की प्रतिभाशाली छात्रा वर्तिका ने एक बार फिर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड योजना में वर्तिका का चयन हुआ है। उन्होंने अपने नवाचारी प्रोजेक्ट “स्मार्ट हेलमेट” के माध्यम से सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
वर्तिका द्वारा तैयार किया गया स्मार्ट हेलमेट ऐसा हेलमेट है जो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक तकनीकों से लैस है। यह हेलमेट बिना पहने बाइक स्टार्ट न होने जैसी सुविधा और दुर्घटना की स्थिति में अलर्ट देने की व्यवस्था जैसे उपयोगी फीचर्स पर आधारित है। इस नवाचार का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है।
विद्यालय के प्राचार्य परमजीत कुमार ने वर्तिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। उन्होंने वर्तिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे प्रयास अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी वर्तिका की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी। वर्तिका की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे कम उम्र में भी बड़े नवाचार कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।