हनुमानगढ़। निकट गांव पालेवाली एवं जडावाली में यूथ कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता हरप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल में प्रत्येक व्यक्ति सुखी एवं खुशहाल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी और हनुमानगढ़ के विकास के लिए आवश्यक है कि हनुमानगढ़ से भी कांग्रेस का दावेदार जीते जिससे कि हनुमानगढ़ विकास के पहिए को गति देने में सक्षम बन सके। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा आने वाले देश का भविष्य है ,युवाओं को सुशासन के लिए कांग्रेस के साथ जुड़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर समस्त युवा कार्यकर्ताओं ने बुलंद आवाज में हरप्रीत सिंह ढिल्लों को अपना समर्थन देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में तन मन धन से जुटने का आश्वासन दिया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































