यूथ वीरांगनाओं ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई खुशियों भरी दीपावली

94

नए कपड़े, मिठाई, जूते व पटाखे बांटकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान
हनुमानगढ़ टाउन। दीपावली के पावन अवसर पर यूथ वीरांगनाओं ने समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए वार्ड नंबर 44, मंखर्जी कॉलोनी में जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, जूते, जुराबें और पटाखों का वितरण किया। संगठन की सदस्यों ने बताया कि हर त्योहार और राष्ट्रीय पर्व पर अलग अलग बस्तीयो,कलोनीये में जा कर यूथ वीरांगनाएं जरूरतमंद बच्चों की सहायता करती हैं और उनकी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराती हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी दीपावली से एक दिन पूर्व बच्चों को खुशियां बांटने का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रजनी,आशना,मीनू,कंचन डिम्पल,मीनाक्षी, सोमा,ममता,सुनिता,भावना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। यूथ वीरांगना रजनी ने बताया कि संगठन हमेशा समाजहित में कार्यरत रहता है और गरीब व जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि यूथ वीरांगनाएं जरूरतमंद बच्चियों और महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण और स्पोकन इंग्लिश क्लासेस के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही संगठन ने गरीब बच्चों की शिक्षा, पाठ्य सामग्री और उनके सर्वांगीण विकास का बीड़ा भी उठाया है।दीपावली कार्यक्रम के दौरान जब बच्चों को नए कपड़े और मिठाईयां मिलीं, तो उनके चेहरों पर खिली मुस्कान ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। यूथ वीरांगनाओं ने बच्चों के साथ दीपावली मनाकर न केवल खुशियां साझा कीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना का सुंदर संदेश भी दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।