कड़ाके की ठंड में यूथ वीरांगनाओं का मानवीय सेवा कार्य

74

– कोहला गांव में जोगी समाज के जरूरतमंद परिवारों को जूते-कंबल वितरित
हनुमानगढ़ टाउन के कोहला गांव के बाहर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जोगी समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए यूथ वीरांगनायें टीम द्वारा सराहनीय सेवा कार्य किया गया। भीषण ठंड को देखते हुए संस्था की युवतियों ने झोपड़ियों में रह रहे बच्चों एवं परिवारों को जूते, जुराब, टोपी और कंबल का वितरण किया। इस मानवीय पहल से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी व सुकून साफ नजर आया। यूथ वीरांगनायें की सदस्य सरोज ने बताया कि कड़ाके की ठंड में झोपड़ियों में रह रहे जोगी समाज के बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यूथ वीरांगनायें टीम ने जरूरतमंद बच्चों के लिए जूते, जुराब, टोपी और कंबल वितरित किए, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने बताया कि संस्था इससे पहले भी झुग्गी- झोपड़ियों में रहने वाले लगभग 40 से 50 परिवारों को कंबल, रजाई, जर्सी और टोपी आदि का वितरण कर चुकी है। सरोज ने कहा कि यूथ वीरांगनायें का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। गरीब और असहाय परिवारों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है। जरूरत के समय किसी के काम आना ही सबसे बड़ा पुण्य है। इस सेवा कार्य के दौरान बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखकर संस्था की सभी सदस्याएं भावुक हो उठीं। इस अवसर पर यूथ वीरांगनायें की सदस्य रजनी, मीनाक्षी, एशना, भावना, कंचन, सीमा, रीमा और सरोज सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर सेवा कार्य में सहयोग किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार करते रहने का संकल्प लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।