हाल ही में Labubu Doll काफी चर्चा में रही। जिससे देखो वहीं अजीबोगरीब सी शक्ल वाली डॉल को खरीदने के लिए लाखों रुपये तक खर्च करते देखे गए। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लेकिन अब इस डॉल को लेकर भूतिया गुड़िया होने के दावे इंटरनेट पर तेज हो गए है।
Labubu की तुलना पज़ुज़ू (Pazuzu) मेसोपोटामिया की प्राचीन सभ्यता में एक राक्षसी देवता था, जो दक्षिण-पश्चिमी हवा और बीमारियों का प्रतीक माना जाता था। उसका चेहरा भयंकर, शरीर दुबला, हाथ पंजों जैसे और मुंह से बाहर निकले दांतों वाला बताया गया है ठीक वैसे ही जैसे Labubu Doll का लुक है।
TikTok, Instagram और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स पर लोग इसे ‘haunted doll’ या ‘भूतिया गुड़िया’ कह रहे हैं। कई वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह डॉल अकेले में हिलती है, घूरती है, या फिर इसके आसपास अजीब घटनाएं होती हैं। हालांकि अब तक ऐसे दावों का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन इंटरनेट पर Labubu को लेकर डर और आकर्षण दोनों तेजी से फैल रहा है।
Labubu Dolls की कीमत भी कोई मामूली नहीं है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर इनकी कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपये तक जाती है। कुछ कलेक्टर्स इन्हें आर्ट पीस की तरह खरीदते हैं, वहीं कुछ लोग इसे “haunted aesthetic” के कारण अपने पास रखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या धरती की ओर बढ़ रहा है एलियन स्पेसशिप? NASA वैज्ञानिक टेंशन में, देखें VIDEO

किसने बनाया Labubu Doll को?
Labubu Doll असल में कोई भूतिया या रहस्यमयी गुड़िया नहीं, बल्कि एक कलेक्टिबल डिज़ाइनर टॉय है, जिसे POP MART नाम की मशहूर चाइनीज़ कंपनी ने बनाया है। यह डॉल पहली बार 2020 में “The Monsters” सीरीज़ के तहत पेश की गई थी, जिसे डिज़ाइन किया था Kennyswork नाम के आर्टिस्ट ने — जिनका असली नाम Kenny Wong है और वे हांगकांग के एक जाने-माने पॉप आर्ट डिजाइनर हैं।
Labubu को फैंटेसी कैरेक्टर ने बनाया खास
Labubu एक फैंटेसी कैरेक्टर है इसके नुकीले कान, बड़ी-बड़ी डरावनी आंखें, उभरे हुए दांत और शरारती हँसी इसे बाकी गुड़ियों से अलग बनाते हैं। इसी वजह से इसका लुक थोड़ा डरावना और ‘haunted’ जैसा लगता है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इतनी ट्रेंड में क्यों आई Labubu?
- अनूठा डिज़ाइन – इसका चेहरा क्यूट और डरावना दोनों है, जो इंटरनेट जनरेशन के ‘aesthetic horror’ टेस्ट को हिट करता है।
- सोशल मीडिया ट्रेंड – कई TikTok वीडियो में इसे लेकर डरावनी कहानियां बनाई गईं कि ये डॉल रात में हिलती है, या इसके पास अजीब घटनाएं होती हैं।
- Exclusivity और Blind Box Culture – POP MART की डॉल्स “ब्लाइंड बॉक्स” में आती हैं यानी आपको नहीं पता अंदर कौन सी वैरायटी मिलेगी, जिससे इनके प्रति क्रेज और बढ़ता है।
- Celebrities और Influencers की पोस्ट्स – कुछ बड़े क्रिएटर्स ने Labubu के साथ डरावने वीडियो बनाए, जिससे ये ग्लोबल ट्रेंड बन गई।

अब तक कितनी सेल हुई?
POP MART की “The Monsters Labubu” सीरीज़ की लाखों यूनिट्स दुनियाभर में बिक चुकी हैं। अकेले चीन में ही Labubu POP MART के टॉप सेलिंग कैरेक्टर्स में से एक है। POP MART का कुल राजस्व 2023 में 1.1 बिलियन डॉलर (₹9,000 करोड़ से ज्यादा) रहा, जिसमें Labubu सीरीज़ की हिस्सेदारी बड़ी है।

क्यों Labubu को बताया जा रहा है भूतिया डॉल
वायरल हो रही ‘Labubu’ डॉल को लेकर अब एक नया और रहस्यमयी दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स इस डॉल की तुलना प्राचीन मेसोपोटामिया सभ्यता के एक राक्षसी देवता “पज़ुज़ू” (Pazuzu) से कर रहे हैं। पज़ुज़ू को दक्षिण-पश्चिमी हवाओं और बीमारियों का प्रतीक माना जाता था। इसके शरीर की बनावट डरावनी बताई गई है बड़ी आंखें, निकले हुए दांत, लंबे पंजे और अजीब आकृति जो कि Labubu की मौजूदा डिज़ाइन से काफी मेल खाती है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

TikTok और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Labubu को “Modern-day Pazuzu” कहा जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि यह डॉल ‘शैतानी ताकत’ से जुड़ी है और इसे देखने के बाद लोगों को बुरे सपने आए या मानसिक बेचैनी हुई। हालांकि, अब तक इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, कंपनी ने पज़ुज़ू से किसी तरह की प्रेरणा लेने की बात नकार दी है, लेकिन इंटरनेट पर इसकी तुलना और अटकलें लगातार तेज हो रही हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































