क्या 5 जुलाई 2025 को आएगी तबाही? जापानी Baba Vanga की भविष्यवाणी से दुनिया सहमी

इस भविष्यवाणी के चलते जापान की यात्रा करने वाले पर्यटकों में घबराहट देखी जा रही है। कई ट्रैवल कंपनियों ने पुष्टि की है कि जुलाई महीने की बुकिंग में 40% से अधिक की गिरावट आई है।

604

जुलाई 2025 को लेकर जापान और एशिया के कई हिस्सों में डर और आशंका का माहौल बन गया है। इसकी वजह है जापानी मंगा आर्टिस्ट रयो तात्सुकी की एक दशक पुरानी भविष्यवाणी, जिसमें उन्होंने एक भीषण प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी थी।

सोशल मीडिया पर उन्हें अब “न्यू बाबा वेंगा” (Japani Baba Vanga) कहा जा रहा है, और उनका दावा है कि 5 जुलाई 2025 को जापान के तटीय इलाकों में एक विनाशकारी सुनामी आ सकती है। हालांकि जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। मगर लोगों के बीच इनकी विश्वसनीयता बनी हुई है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

जापान की मौसम एजेंसी (JMA) और भूकंपीय निगरानी संस्थानों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की भविष्यवाणियों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि ‘रिंग ऑफ फायर’ जैसे क्षेत्रों में भूकंप और सुनामी की आशंका हमेशा बनी रहती है, लेकिन किसी निश्चित तारीख को लेकर पूर्वानुमान संभव नहीं है।

किसने की है यह भविष्यवाणी?
रयो तात्सुकी की यह भविष्यवाणी उनकी 1999 में प्रकाशित मंगा “The Future I Saw” में दर्ज है। इस मंगा में उन्होंने 1995 के कोबे भूकंप और 2011 की तोहोकू सुनामी जैसी आपदाओं की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी, जो आंशिक रूप से सही भी साबित हुई थीं। यही कारण है कि जुलाई 2025 की चेतावनी को लेकर जापान सहित एशिया के कई देशों में चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति पुतिन की हो सकती है हत्या…जानिए बाबा वेंगा बुल्गारिया की साल 2024 की भविष्यवाणी

क्या कहा गया है भविष्यवाणी में?
मंगा के अनुसार, 5 जुलाई को जापान के दक्षिणी तट से सटे इलाकों में समुद्र के भीतर तेज हलचल हो सकती है, जिससे एक “तीन गुना बड़ी सुनामी” आने का खतरा है। दावा है कि इस आपदा से जापान के अलावा ताइवान, फिलीपींस, इंडोनेशिया और भारत के कुछ तटीय इलाके भी प्रभावित हो सकते हैं।

सोशल मीडिया और पर्यटकों में बढ़ी बेचैनी
इस भविष्यवाणी के चलते जापान की यात्रा करने वाले पर्यटकों में घबराहट देखी जा रही है। कई ट्रैवल कंपनियों ने पुष्टि की है कि जुलाई महीने की बुकिंग में 40% से अधिक की गिरावट आई है। दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन से आने वाले टूरिस्ट्स ने यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

बाबा वेंगा भविष्यवाणी, जो सच हुईं

  • जापानी बाबा वेंगा ने साल 1991 में क्वीन बैंड के मुख्य गायक फ्रेडी मर्करी मौत की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई थी।
  • उन्होंने साल 1995 में कोब भूकंप की भविष्यवाणी की थी, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी।
  • रियो तात्सुकी ने अपनी मांगा कॉमिक में साल 2011 में जापान में आए भूकंप और सुनामी की जो भविष्यवाणी की थी, वो सच साबित हुई थी।
  • रियो तात्सुकी ने कोविड-19 की भविष्यवाणी भी की थी, जो सच हुई थी।
  • इसके साथ ही जापानी बाबा वेंगा ने प्रिंसेस डायना की मौत को लेकर भी भविष्यवाणी की थी, जो सच हुई थी।

रियो तात्सुकी की भविष्यवाणी को लेकर जापान के अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज करने की अपील की है। मियागी प्रांत के गवर्नर योशिहिरो मुराई ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये भविष्यवाणी पूरी तरह से बेबुनियाद है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि पंचदूत न्यूज किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।